प्रशांत किशोर के संगठन I-PAC कार्यालय में रेड, मादक पदार्थ जब्‍त

नई दिल्‍ली/गोवा। गोवा विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के कार्यालय पर पुलिस की रेड पड़ी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से गांजा बरामद किया गया है।

बता दें कि गोवा में तृणमूल कांग्रेस के लिए वोटों की बुनियादी जमीन तैयार करने की कोशिश कर रहे राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के संगठन I-PAC के ठिकानों पर पुलिस ने अब रेड मारी है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के एक कर्मचारी को शहर से गिरफ्तार भी किया गया है।

वहीं आरोपी के पास से गांजा (मादक पदार्थ) बरामद किया गया है। इसके साथ ही गोवा पुलिस ने शुक्रवार को पोरवोरिम के कई बंगलों में छापामार कार्रवाई की। यहां 8 बंगले I-PAC ने खुद के द्वारा किराए पर ले रखे हुए हैं।

इस कथित रेड के दौरान ही I-PAC के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए कर्मचारी की उम्र 28 साल है। इसके साथ ही अब उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More