प्रयागराज : सपा प्रत्याशी के यहाँ पब्लिक को बांटे गए नोट, वीडियो हुआ वायरल

प्रयागराज में सपा का पब्लिक को नोट बांटने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सपा के स्थानीय नेता 100-100 की नोट लोगों को देते हुए दिखायी दे रहे हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रयागराज के हंडिया थाने में 3 सपा के स्थानीय नेताओं रमाकांत विश्वकर्मा, सपा हंडिया विधानसभा अध्यक्ष, अभिमन्यु यादव, भवन यादव सहित 12 अज्ञात के खिलाफ अचार संहिता उलंघन की धाराओं में FIR दर्ज किया गया है।
वीडियो आया सामने, सपा कार्यालय में खुलेआम बंट रहा पैसा
प्रयागराज में सपा का पब्लिक को नोट बांटने का वीडियो सामने आया है। मामला हंडिया कस्बे के लाल बाजार का बताया जा रहा हैं। यहां पर सपा के प्रत्याशी हाकिम लाल बिंद का कार्यालय है। गुरुवार को यहां पर सभा का आयोजन किया गया था। इसमें लोग छत से उतरकर बाहर की ओर जा रहे हैं। जीने से उतरते ही एक युवक उनको नोट दे रहा है।
नोट के लिए लोग हड़बड़ाकर छत से नीचे उतर रहे हैं। पास में दूसरा खड़ा व्यक्ति उनको आराम से उतरने काे कह रहा है। कह रहा है आराम से आओ सबको मिलेगा। जिनको रुपए मिल रहा है, उनसे अंदर रखने की बात कह रहे हैं। चर्चा है कि वोटरों को लुभाने के लिए सपा कार्यालय में रुपए बांटे गए हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More