गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र, पढ़िए पूरा संकल्प पत्र
गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान संकल्प पत्र कमेटी के मुखिया और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये संकल्प पत्र सभी के सुझाव से तैयार किया गया है। हमारे कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों से उनकी राय लिए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम इस बार भी जो संकल्प पत्र लेकर आ रहे हैं, उसमें किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे।
संकल्प पत्र में लिखी निम्न बातें :-
-
कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
-
अगले 5 साल सभी किसानों को सिंचाई के मुफ्त बिजली मिलेगी।
-
5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना शुरू होगी।
-
गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर होगा भुगतान, देरी होने पर ब्याज मिलेगा।
-
हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन मिलेगी।
-
6 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे।
-
5 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन।
-
25,000 करोड़ की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू होगी।
-
1,000 करोड़ का भामाशाह भाव स्थिरता कोष बनाकर किसानों को आलू टमाटर एवं प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित होगा।
-
5,000 करोड़ की लागत के साथ गत्रा मिल नवीनीकरण मिशन के अंतर्गत चीनी मिलों का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण होगा।
-
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। साथ ही, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को बेचने की उचित व्यवस्था की जाएगी।
-
4,000 नए फसल-विशिष्ट FPO स्थापित करके, प्रत्येक एफपीओ को 18 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
-
मिशन प्राकृतिक खेती के अंतर्गत अगले 5 वर्षों में प्रत्येक ग्राम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे।
-
निषादराज बोट सब्सिडी योजना शुरू होगी, जिसके अंतर्गत मछुआरों को 1 लाख तक की नाव 40% सब्सिडी पर उपलब्ध होगी।
-
मछली बीज उत्पादन यूनिट स्थापित करने के लिए 25% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी और 6 अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी स्थापित होंगे।
Comments are closed.