समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती का हुआ आयोजन

लखनऊ। समाजवादी चिन्तक व महान क्रान्तिकारी तथा बिहार के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान द्वारा महान समाजवादी चिन्तक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर महान समाजवादी नेता थे। उन्होंने गरीबों, शोषितों, पिछड़ों, किसानों, युवाओं के हित के लिए बहुत संघर्ष किया। दो बार कर्पूरी जी बिहार राज्य के मुख्यमंत्री रहे एवं भारत छोड़ों आन्दोलन के समय 26 महीने जेल में रहे। समाजवादी रास्तों पर चलते हुए वे बिहार के एक ऐसे यशस्वी मुख्यमंत्री बने जिनको हर समाजवादी ही नहीं सभी लोग नमन करते हैं। आज के समाजवादियों को उनके दिखाये रास्ते पर चलने की नसीहत दी।
जयन्ती कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एस पी सिंह नन्द, प्रदेश सचिव उमाशंकर यादव, प्रदेश सचिव अकरम उर्फ बब्लू, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव सोनू कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह लोधी, जिला सचिव राजकुमार यादव, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष भारत वाधवानी, एवं कोषाध्यक्ष संजय यादव, डाॅ अवधेश कुमार सिंह, भोला यादव, गोविन्द यादव, त्रिभुवन यादव, शिवम यादव ‘गोलू’ के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More