पंजाब विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 34 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 34 उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि पार्टी की पहली सूची में किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 12 उम्मीदवारों को, अनुसूचित जाति समुदाय के आठ लोगों को और 13 सिखों को टिकट दिए गए हैं। सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व आईएएस शामिल हैं।

भाजपा ने सुजानपुर से दिनेश बब्बू, दीनानगर से रेणु कश्यप, श्री हरगोबिंदपुर से बलजिंदर सिंह डकोहा, अमृतसर उत्तरी से सुखविंदर सिंह पिंटू, तरनतारन से नवरीत सिंह सफीपुर, कपूरथला से रणजीत सिंह खोजेवाला, जालंधर पश्चिम से महिंदर पाल भगत को टिकट दी है। जालंधर सेंट्रल से मनोरंजन कालिया, जलंधर उत्तरी से कृष्ण देव भंडारी और मुकेरियां से जंगीलाल महाजन को टिकट दी गई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More