महिला पर दबंगों ने की फायरिंग, जमीन को लेकर हुआ विवाद

बुलंदशहर में घर के बाहर काम कर रही एक महिला पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला घायल हो गई है। महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी दो दिनों से जिले में मौजूद नहीं है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाथ को छूकर निकली गोली

जिले के जेवर रोड स्थित खुर्जा जंक्शन निवासी रश्मि ने बताया कि रविवार सुबह का घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान गांव में रहने वाले व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। जो उनके हाथ से छूकर निकल गई। पीड़िता ने इस मामले में तहरीर दी है। थाना प्रभारी नीरज सिंह का कहना है कि मामले कि जांच की जा रही है। पीड़िता ने जिस पर आरोप लगाया है कि वह व्यक्ति दो दिन से जिले में नहीं है। यह दो परिवारों का जमीनी विवाद का मामला है।

पुलिस की थ्योरी बता रही अलग कहानी

महिला द्वारा दबंगों पर लगाये फायरिंग के आरोपों के इतर पुलिस अपनी थ्योरी पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाए गए , दरअसल वह व्यक्ति दो दिन से जनपद की सीमा में ही नहीं है। आरोपी व्यक्ति की सीडीआर जांच कर पुलिस यह दावा कर रही है। जबकि महिला का दावा है कि जिस दबंग व्यक्ति पर उसने आरोप लगाया है। उसी व्यक्ति ने उस पर फायरिंग की है।

मामले की होगी निष्पक्ष जांच : एसएसपी

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। यदि महिला के आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि महिला के आरोप मनगढंत पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More