“भाजपा के इतने विधायकों का कटेगा टिकट”, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही ये बात

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इसमें उनसे पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के कितने विधायकों का टिकट कटेगा? इसका जवाब देते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि टिकट पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति फैसला लेती है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका नहीं होती है।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। 10 फरवरी को पहले फेज की वोटिंग होगी। इसके बाद 14, 20, 23, 27 फरवरी, तीन और सात मार्च को वोट पड़ेंगे। चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद सियासी हलचलें और भी तेज हो गईं हैं। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं

डिप्टी सीएम केशव का बड़ा बयान

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ भाजपा के साथ गठबंधन के कयासों को उन्होंने खारिज कर दिया है। कहा कि राजभर को मनाने की कोई कोशिश नहीं चल रही है। भाजपा अपने गठबंधन के दोनों पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More