जालौन : मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारी
जालौन में देर रात नशे में दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी।
इससे उसके पेट में गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोली की आवाज सुनकर घर में अफरातफरी मच गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है।
ALSO READ-चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी एफआईआर रद्द हो सकती है – सुप्रीम कोर्ट
ALSO READ-महाराष्ट्र से भाजपा एमएलसी आरएन सिंह का ह्दयगति रुकने से निधन
Comments are closed.