सरोजिनी नगर तहसील मे लेखपालो का सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न
लखनऊ। राजधानी स्थित सरोजनी नगर तहसील में लेखपाल संघ द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लेखपालो व पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव, प्रदेश महामंत्री ब्रजेश श्रीवास्तव के साथ सरोजिनी नगर तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष आनंद प्रकाश तिवारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लेखपाल संघ प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत ने लेखपालों के रुके हुए प्रमोशन तथा लेखपालों के रुके हुए ट्रांसफर को तत्काल कार्यवाही कराने की प्रशासन से मांग किया।
ALSO READ-युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बीवी से चल रहा था झगड़ा
Comments are closed.