जिस गाड़ी में सपा का झंडा लगा हो, उसमें कोई जाना पहचाना गुंडा जरूर बैठा होगा : सीएम योगी

CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में 74.14 करोड़ की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि भी दी। बाद में लोगों को संबोधित करते हुए वह सपा पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा, ‘एक समय सपा के शासन में पूरा प्रदेश अराजकता व आतंक का पर्याय बन चुका था। उस समय नारा लगता था- जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उसमें बैठा होगा कोई जाना पहचाना गुंडा। सपा की अराजकता किसी से छुपी नहीं है। हमारी सरकार ने अपराधियों की कमर तोड़ने का काम किया है’।

अब्बाजान ने भी वैक्सीन लगवा ली, अब तो आप भी लगवा लो

CM योगी ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना की वैक्सीन बनाई, लेकिन उसे अखिलेश यादव ने यह कहकर खारिज कर दिया कि यह भाजपा की वैक्सीन है। उन्होंने कहा कि अब तो अब्बाजान ने भी लगवा लिया है, अब तो आप भी लगवा लो।

वंदना के साथ नहीं होगा अन्याय

हाल ही में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई विधायक वंदना सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि वंदना सिंह के साथ अन्याय नहीं होगा। अपराध और अपराधियों पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति चलती रहेगी।

1900 करोड़ की संपत्ति जब्त

CM ने कहा कि सरकार बनने के बार अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों की 1900 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सबसे अधिक पीड़ा सपा और कांग्रेस को हो रही है। योगी ने कहा कि अपराधियों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों पर बुलडोजर चलता रहेगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More