पति से विवाद के चलते पत्नी ने लगाईं फांसी, 10 साल पहले हुई थी शादी

मेरठ में शुक्रवार को एक एक महिला ने पति से विवाद के चलते घर में फांसी लगा ली। महिला का सुबह में अपने पति से विवाद हुआ था। युवक ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। बाद में नौकरी के लिए घर से निकल गया। इसके बाद महिला ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। इसी कमरे में महिला के चार साल व दो साल के बच्चे भी थे। एक घंटे बाद पति घर पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। अंदर से बच्चों के रोने की आवाजें आ रही थी।

पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला फंदे पर लटकी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

10 साल पहले हुई थी शादी

दिल्ली की रहने वाली साधना (30 साल ) की शादी 10 साल पहले मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन निवासी आशाराम से हुई थी। युवक मिठाई की दुकान पर 9 हजार रुपए महीने की नौकरी करता है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में किसी न किसी बाद को लेकर विवाद होता रहता था। शुक्रवार सुबह दस बजे साधना का अपने पति से फिर से झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों में तीखी नोकझोंक हो गई।

पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला ने बर्तन फेंकने के साथ दाल भी फेंक दी। जिसके बाद आशाराम ने पत्नी साधना को थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद युवक अपने घर से दुकान पर काम करने के लिए चला गया। इस बीच महिला ने कमरे में जाकर चुनरी का फंदा डालकर पंखे से लटक कर फांसी लगा ली।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More