सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा ड्यूटी से लौटे सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौत

लखनऊ । सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा ड्यूटी से लौटे सिपाही शेष कुमार सिंह ने शनिवार सुबह महानगर के बादशाहनगर स्थित आवास में खुद को गोली मार ली। कमरे में खून से लथपथ हालत में उनका शव पड़ा मिला। परिवारीजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सिपाही की आत्महत्या के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मूल रूप से गोंडा करनैलगंज निवासी शेष कुमार सिंह चार साल से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थें। पुलिस ने बताया कि तेज कुमार सुबह करीब सात बजे सीएम सुरक्षा ड्यूटी से लौटे। इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे विपिन कुमार से कहा कि कुछ तबियत ठीक नहीं हैं। कमरे में आराम करने जा रहे हैं। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर भतीजा भागकर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। आस पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। पुलिस को सूचना दी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More