सड़क हादसे में जख्मी वृद्ध ने दो दिन बाद घर पर तोड़ा दम

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के मियागंज मार्ग पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन चालक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मारने से जख्मी हो गए थे। घायल को लोगों ने उसके घर पहुंचाया। जहां घर में अकेले होने से इलाज के अभाव में घर पर ही शुक्रवार रात मौत हो गई।

मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रनागढी गांव के रहने वाले वृद्ध गोलही विवाहित बेटी रामश्री की ससुराल रघुबरखेड़ा माखी गया हुआ था। जहां से वह बुधवार की देर रात साइकिल से वापस घर लौट रहा था। इसी दरम्यान मियागंज मार्ग स्थिति मेथीटीकुर नहर पुल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे वाहन चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घायल वृद्ध को निजी डॉक्टर से इलाज के बाद ग्रामीणों ने उसके घर पहुंचा दिया था। गोलही की पत्नी की बीस साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी और वह घर पर अकेले ही रहता था। आर्थिक तंगी के चलते उसका इलाज नहीं हो पाया और उसकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं था। शुक्रवार रात को घर पर ही गोलही की मौत हो गई। मौत की सूचना पर बेटी रामश्री पिता के घर पहुंची और पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया गया और चालक की तलाश की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More