होर्डिंग लगा रहे मजदूरों को इनोवा ने रौंदा, दो गंभीर रूप से घायल एक की मौत

आरजे न्यूज बदायूं । सहसवान। बदायूं मेरठ राजमार्ग संख्या 18 पर बदायूं सहसवान मार्ग के उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहसवान आगमन पर सड़क किनारे बनाए जा रहे हेलीपैड के निकट मध्य रात्रि स्वागत के वास्ते

होडिंग लगाने वाले मजदूरों को तीव्र गति से आ रही इनोवा कार ने कुचल दिया जिसमें 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार वास्ते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाते समय एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक श्रमिक को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है l पुलिस ने मृतक श्रमिक के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है जबकि पुलिस ने घटना को अंजाम देकर भाग रही इनोवा कार को हिरासत में ले लिया है l

ज्ञात रहे 9 नवंबर दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 नगर सहसवान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के साथ
करोड़ों रुपए की विकास परियोजना का शिलान्यास तथा अनावरण करने हेलीकॉप्टर द्वारा सहसवान नगर आ रहे हैं उनके स्वागत के लिए बदायूं मेरठ राजमार्ग संख्या 18 के मध्य सहसवान बदायूं मार्ग पर मुख्यमंत्री के बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल पर स्वागत करने के वास्ते श्रमिकों द्वारा होडिंग लगाए जा रहे थे

मिली जानकारी सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में आवेदन करने वाले दीपक यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहसवान हेलीकॉप्टर द्वारा आगमन पर बनवाई जा रहे हेलीपैड के निकट मार्ग पर स्वागत के बाद से अलीगढ़ के श्रमिकों द्वारा रात्रि 2:30 बजे के लगभग होर्डिंग लगाने का कार्य कर रहे थे की बदायूं की ओर से तीव्र गति से आ रही इनोवा कार यूपी 81 ए एम 8888 के चालक ने श्रमिक जगबीर पुत्र कमल सिंह 22 वर्ष विजय पुत्र सौदान सिंह 25 वर्ष निवासी क्वारसी जनपद अलीगढ़ श्रमिकों को जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल घायल कर दिया जबकि कई श्रमिक बाल-बाल बच गए दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया |

जबकि गंभीर रूप से घायल श्रमिक जगबीर पुत्र कमल सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल दूसरे श्रमिक विजय को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया हादसा होते ही श्रमिकों में हड़कंप मच गया कर दिया पुलिस ने मृतक श्रमिक जगबीर के सब को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है जबकि पुलिस ने घटना को अंजाम देकर भाग रही इनोवा कार को हीरासत में ले लिया है l

योगेश श्रीवास्तव

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More