लखीमपुर खीरी और अमेठी के डीएम सहित 10 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

उत्तर प्रदेश शासन ने लखीमपुर खीरी और अमेठी के डीएम सहित 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। वहीं, कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। प्रशासन ने अपर पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक बने नौ अफसरों को नई तैनाती दी है। इसके अलावा, 29 पीपीएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं।

लखीमपुर खीरी की घटना के बाद वहां के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इसके अलावा ललितपुर के डीएम ए. दिनेश कुमार व हमीरपुर के जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी भी हटाकर प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं।

अमेठी के जिलाधिकारी अरुण कुमार व मैनपुरी के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सरकार की कसौटी पर खरे उतरे हैं। अरुण को मऊ तो महेंद्र को खीरी का नया डीएम बनाया गया है।

– आलोक सिंह अपर निदेशक सूडा से जिलाधिकारी ललितपुर
– चंद्रभूषण विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग से जिलाधिकारी हमीरपुर
– महेंद्र बहादुर सिंह जिलाधिकारी मैनपुरी से जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी
– अविनाश कृष्ण सिंह विशेष सचिव सिंचाई से जिलाधिकारी मैनपुरी
– अरुण कुमार जिलाधिकारी अमेठी से जिला अधिकारी मऊ
– शेषमणि पांडे जिलाधिकारी हथकरघा से जिलाधिकारी अमेठी
– निशा मुख्य विकास अधिकारी बदायूं से उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण
– ऋषिराज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मैनपुरी से मुख्य विकास अधिकारी बदायूं
– ईशा प्रिया मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली से मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़
– प्रभास कुमार मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ से मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली
नौ आईपीएस अफसरो के तबादले, कानपुर आउटर के एसपी बदले
इसी तरह, अपर पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक बने 9 अधिकारियों को गुरुवार को नई तैनाती मिल गई है। वहीं, कानपुर आउटर के एसपी बदले गए हैं। अब अजीत कुमार सिन्हा कानपुर आउटर के नए एसपी बनाए गए हैं। इसके साथ ही छह जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More