पोखरे में मछली मारने गए युवक की डूबने से हुई मौत, घर में पसरा मातम

महराजगंज। जनपद के कोल्हुई क्षेत्र के भगीरथपुर डिग्री कालेज के समीप पोखरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से नवमी के दिन युवक के घर में मातम छा गया। परिजन शव को पोखरे से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोल्हुई थानाक्षेत्र के चैनपुर के टोला भुदकुड़वा निवासी एक युवक स्कूल के बगल पोखरे में कमलगट्टा का फूल देख उसे तोड़ने के लिए कपड़ा-चप्पल निकाल पानी में घुस गया। पोखरे में पानी अधिक होने की वजह से डूब गया। अगल बगल उस वक्त कोई नहीं था। जिससे कोई मदद मिल सके। कुछ समय बाद लोगों ने देखा कि पोखरे के पास कपड़ा और चप्पल रखा हुआ है और कोई दिखाई नही दे रहा है।

आशंका के आधार पर लोगों ने तलाशना शुरू किया। उसके बाद पोखरे में युवक का शव मिला। परिजन शव को लेकर घर आए। ग्रामीणों के मुताबिक युवक अर्ध विक्षिप्त जैसा था। इस मामले में कोल्हुई एसओ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि उसके घर वाले बता रहे है कि मछ्ली मारने गया था। उसका पैर फसिल गया है। घर वाले पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिए।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More