साजिश से परेशान आकर एक ही होटल के 2 कर्मचारियों ने खुद को मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक होटल के दो कर्मचारियों ने शनिवार को छह घंटे के अंतराल में आत्महत्या कर ली है। मृतकों में सरकारी स्वामित्व वाले एक होटल का मैनेजर और एक वेटर शामिल है।

हालांकि वेटर की आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है, खुदकुशी करने वाले मैनेजर ने प्रमुख सचिव, गृह और लखनऊ पुलिस आयुक्त को एक हस्तलिखित नोट लिखकर दावा किया है कि उन्हें उनके सहयोगियों द्वारा एक साजिश में फंसाया जा रहा था, जिसके कारण दोनों को जेल हो सकती है।

पर्यटन विभाग द्वारा संचालित एक होटल में बार इंचार्ज के रूप में काम करने वाले इंदिरा नगर के 52 वर्षीय अशोक पाठक ने शनिवार दोपहर को खुद को गोली मार ली, जब उन्हें पता चला कि उनके होटल में कार्यरत वेटर सुरेश कुमार पाल ने आत्महत्या कर ली है। अशोक की पत्नी ममता पांडे लखनऊ के एक गर्ल्स कॉलेज में शिक्षिका हैं, जबकि उनका बेटा शशांक इंजीनियर हैं, जिसकी हाल ही में शादी हुई थी।

अशोक ने 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, उस समय अशोक की बहू और उसकी बहन घर में मौजूद थे। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More