रामपुर- चौपाल में लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण,मुख्यमंत्री योगी का भव्य स्वागत
रामपुर- के बमनपुरी स्टेडियम में चौथी चौपाल का कार्यक्रम हुआ। जिसमें आस पास के लोगों ने अनेक समस्याओं को अधिकारीगणो के सामने रखा। रामपुर शहर के अलग अलग क्षेत्रों में जनचौपाल का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस जनचौपाल में आस पास के जनहित की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। ऐसे ही बमनपुरी क्षेत्र में भी चौपाल लगाई गई जिसमें भारी मात्रा में लोगों ने आकर अधिकारियों के सामने समस्याओं को उजागर किया।
शहर में सबसे ज्यादा शिकायते नगर पालिका से सम्बंधिक सामने आई। जल का सप्लाई नही होना, क्षेत्र में साफ सफाई नही होना, बारिश होने से शहर के कई मोहल्लो की सड़के तालाब मे तबदील हो जाती हैं। जिसकी शिकायत जिससे बीमारी फैलने का भय बना रहता है। व राशन कार्ड सम्बंधिक , राशन नही मिलने की समस्या भी उजागर हुई
जिसमें डिपो होल्डर अपनी मनमानी कर रहे हैं। गरीब जनता के रहने के लिए आवास जैसी अपनी अपनी समस्याओं को लोगो ने चौपाल मे रखा यह चौपाल शहर में परेशानियों से जूझ रहे आमजन के लिए लगाई जा रही है। इस कार्यक्रम में रामपुर ज़िले के एसडीएम सदर, नगर पालिका ई ओ, सप्लाई ऑफिसर, सूचना अधिकारी, आदि मौजूद रहे।
2-टीम मोदी सपोर्टर संघ ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य जोरदार स्वागत
रामपुर। उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर में करोड़ों दिलों पर राज करने वाला एक मात्र संगठन टीम मोदी सपोर्टर संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी प्रमुख,उत्तर प्रदेश माया पाल देवी ने बिजनौर जनपद आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया। इस अवसर भाजपा पदाधिकारी भी शामिल रहे।

Comments are closed.