आगरा : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के हनुमान नगर में टैक्सी ड्राइवर संजय कुमार ने पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ दिन पहले लड़ाई होने पर पत्नी मायके चली गई थी, जिससे वो काफी तनाव में रहता था। घरवालों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद कमरा बंद कर लिया था। बुधवार को काफी आवाज देने पर न बोलने पर, खिड़की से छांक कर देखा तो फंदे से लटके मिले।

सूचना पर फाउंड्री नगर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार पहुंचे। दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारा गया। संजय के तीन बच्चे हैं। 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। काफी समय से पत्नी से विवाद चल रहा था।

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अनुसार बताया जा रहा है कि पत्नी के चल जाने से परेशान रहते थे, इसके बाद रात को उन्होंने ये कदम उठाया। वो मृतक मूल रूप से अटेर जिला भिंड मध्यप्रदेश का रहने वाला था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More