मैनपुरी : गन्दगी में रहने को मजबूर किसान परिवार

मैनपुरी/औंछा – घिरोर ब्लाक के ग्राम पंचायत नगला सलेही निवासी काश्मीर सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार को पालता है। मजदूर कश्मीर का कहना है कि उसके मकान के आसपास बरसात का काफी पानी भरा है।

घर से निकलने के लिए रास्ता भी नहीं है मोहल्ले के सभी लोग इसी कीचड़ व पानी भरे रास्ते से होकर निकलते हैं। कभी पैर फिसलने से गन्दे पानी मे गिर जाते है। बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी होती है कई बार रास्ते को सही कराने के लिए जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। पर समाधान नहीं हो सका काश्मीर का कहना है कि कोई सुनता ही नहीं हैं।

इधर गन्दे भरे पानी से मलेरिया डेगू तथा अन्य गम्भीर बीमारी पैर पसार रही है। उसका भी डर सता रहा है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है संबंधित विभाग को निर्देशित कर कराया जाए। जिससे आवागमन में आसानी हो सके। मांग करने वाले जयबीर, शिवदयाल, ओमबीर, चंद्रपाल,कमलेश कुमारी, सुनीता देवी, सुखदेवी, कन्थश्री आदि लोग मौजूद थे।

हरिओम चौहान

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More