जौनपुर : पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, 2 गिरफ्तार

जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के मुरारा गांव में पुरानी रंजिश में रविवार को एक वृद्ध को पड़ोसियों ने गोली मार दी। जिसके बाद वृद्ध को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टरों ने उसे हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। गोली लगने से घायल वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।

खाट पर सो रहा था बुजुर्ग

मुरारा गांव निवासी इन्द्रसेन सिंह (63 साल) अपने घर के सामने खाट पर सो रहे थे। तभी रविवार देर रात तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन भाग कर घर से बाहर आए। परिजनों ने इन्द्रसेन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

पिता सहित बेटों पर मुकदमा दर्ज

केराकत थाना प्रभारी त्रिवेदी लाल सेन ने बताया कि प्रभू सत्यवादी सिंह और उसके बेटों चंदन सिंह और निरंजन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्रभू सत्यवादी सिंह और निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंदन सिंह की तलाश की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More