बाबूजी कल्याण सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव

अलीगढ़। पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह के निधन के बाद उन्‍हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में बुधवार को कल्याण सिंह के परिवार से मिलने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, श्रद्धान्जलि देने के बाद, बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया से बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। प्रसपा अध्यक्ष ने स्व. कल्याण सिंह और उनके व्यक्तिगत सम्बन्धों को रेखांकित करते हुए भावुक होते हुए जोर देकर कहा कि दल अलग होना एक अलग बात है और अच्छे सम्बन्ध होना एक अलग बात है।

शिवपाल यादव ने इस बीच 2002 से साथ किये गये कार्यों को याद किया तथा इस मौके पर नेता जी के सवाल पर उन्होने स्पष्ट किया कि नेता जी के और बाबू जी के सम्बन्ध हमेशा अच्छे रहे तथा शिष्टाचार सम्बन्धों को निभाना हमने नेता जी से सीखा है, बहुत हद तक बाबू जी(स्व.कल्याण सिंह) ने हमारे व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभायी। उन्होने राजनीति और व्यक्तिगत सम्बन्धों के बारे में स्पष्ट करते हुए कहा कि बाबू जी से उनके सम्बन्ध परिवारिक रहे है, राजनीति एक अलग चीज है।                                                                                                                                                         ALSO READ-लखनऊ : विधानसभा के सामने युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का किया प्रयास

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More