जबलपुर : विधायकअशोक ईश्वरदास रोहाणी को ब्रम्हाकुमारी माता ने बांधी राखी

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी को ब्रम्हाकुमारी माता रक्षा सूत्र बांदा जबलपुर हिंदुस्तान के सबसे पवित्र पर्व रक्षा बंधन के त्यौहार पर  आज पूरा देश मना रहा है चारो तरफ हर्षोल्लास का माहौल है वही जबलपुर में कैंट विधानसभा के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने इस पर्व पर उनके निवास स्थान पहुची ब्रह्मकुमारी माता जी ने सर्वप्रथम दादा ईश्वरदास रोहाणी के चलचित्र पर तिलक लगा कर उन्हें राखी अर्पित कर उनका आशीष लिया

तत्पश्चात विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी को ब्रह्मकुमारी माताजी ने तिलक लगा कर राखी बांधी वही कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी माताजी के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया,, वही ब्रह्मकुमारी माता जी ने बताया कि दादा ईश्वरदास रोहाणी से आत्मीयता का रिश्ता था ,,उन्होंने सदैव सभी को अपने बच्चो जैसे देखा,,आज वो ईश्वर के श्रीचरणों में है,,वही उनके पुत्र कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी दादा के आशीर्वाद से उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज हित मे दादा का नाम रोशन कर रहे है।

भाजपा जिला मंत्री पूनम गुप्ता के नेतृत्व में रक्षाबंधन के पर्व पर भाजपा मंडल जियावन ने किया कोरोना वालेंटियर व पत्रकार साथियों का सम्मान

सिंगरौली/देवसर- भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी के परिवर्तन आत्मक नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी के मंशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद चौबे के मार्गदर्शन में भाजयुमो सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास के संदेश को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।वहीं 22 को अगस्त रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया जो भाइयों और बहनों के बीच का प्यार सम्मान और कर्तव्य का प्रतीक है।

इसी के तहत उन भाई बहनों को जो हमसे रक्त से संबंधित नहीं हैं स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए दिन और रात समर्पित करते हैं ऐसे हमारे कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी सफाई कर्मी डॉक्टर नर्स पत्रकार भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन का पर्व जियावन मंडल में भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की जिला मंत्री पूनम गुप्ता जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिला कार्य समिति सदस्य विनीत द्विवेदी,विनोद मिश्रा,समित चतुर्वेदी,मार्कंडेय गौतम, अनुराग द्विवेदी,दीपक गुप्ता,रवि द्विवेदी,विकास गुप्ता और अन्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।उक्त सम्मान कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी एवं थाना जियावन के थाना प्रभारी सहित अन्य कर्मचारियों की रही उपस्थित।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More