2022 में ब्राह्मण समाज भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा : बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा
मेरठ में प्रबुद्ध वर्ग समाज की संगोष्ठी में आए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा के अत्याचारों से दुखी ब्राह्मण समाज ही उसे सत्ता से बाहर करेगा। कहा कि जितना शोषण और उत्पीड़न ब्राह्मण समाज का भाजपा सरकार में हुआ है वह कभी किसी सरकार में नहीं हुआ। बसपा ने ब्राह्मण समाज को सबसे ज्यादा सम्मान सुरक्षा और तरक्की देने का काम किया है। भाजपा सरकार में झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं और फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब ब्राह्मणों पर अत्याचार नहीं सहा जाएगा। बसपा हमेशा ब्राह्मणों के सम्मान के लिए खड़ी रहेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का 16 परसेंट ब्राह्मण समाज 2007 की तरह 2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगा। मिश्रा ने कहां योगी सरकार में ब्राह्मणों के 700 से ज्यादा एनकाउंटर किए गए हैं। कानपुर के बिकरु कांड के आरोपी को बांधकर गाड़ी पलटा कर मारा गया है। इस सरकार में कानून का राज नहीं रहा पुलिस का गुंडाराज चल रहा है। सरकार में बैठे लोग ब्राह्मणों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं।
Comments are closed.