आगरा : लेनदेन के विवाद में सेल्समैंन की हत्या, झाड़ियों में पड़ा मिला शव

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से अपहृत सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार शर्मा की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी महिला मोना की निशानदेही पर रविवार को सुबह उनका शव ट्रांसपोर्ट नगर के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है।

ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी सुनील कुमार शर्मा दो अगस्त को ड्यूटी पर निकले थे। वाटर वर्क्स से गांधी नगर गए। इसके बाद लापता हो गए। उनकी आखिरी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की। गांधी नगर निवासी महिला मोना और अजय के घर पर सुनील गए थे।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस को सुराग मिले। अजय सुनील की बाइक लेकर जाता नजर आया। बाइक बाद में मिल गई। वहीं अजय और उसकी पत्नी मोना टेंपो में एक फ्रिज और पोटली लेकर निकले थे। इसके बाद फरार हो गए। इस आधार पर सुनील के साथ पहले अनहोनी की आशंका जाहिर की जा रही थी।

पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा

पुलिस ने पति-पत्नी की तलाश की थी। इस मामले में अपहरण का मुकदमा पांच नामजद के खिलाफ दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार शनिवार को पुलिस ने मोना को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में पूरा सच उगल दिया। रविवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More