मथुरा : पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने शादी का झांसा देकर युवती से किया वृंदावन में बलात्कार

मथुरा | राया पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। राया की युवती से वृंदावन कोतवाली के ओमैक्स सिटी के फ्लैट में बलात्कार किया गया। इस तरह के आरोप लगाने वाली युवती शुक्रवार को राया थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी है। राया पुलिस ने युवती से घटना की जानकारी लेने के साथ ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।राया निवासी एक पीड़िता शुक्रवार दोपहर को थाने पहुंची और तहरीर दी है। जिसमें पीड़ित युवती ने पूर्व चेयरमैन के पुत्र पर शादी का झांस देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा था। इस मामले में अरोपी ने अपनी कई वकीलों से जान पहचान होने की बात कहते हुए न्याय का भरोसा दिलाया था।आरोप है कि वह उसे वृंदावन स्थित ओमैक्स सिटी ले गया जहां उसने शादी करने की बात कहकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन जब उसने शादी करने को तभी वह टालमटोल करने लगा। इस पर पीड़िता ने पूर्व चेयरमैन के पुत्र के विरुद्ध राया थाने में तहरीर दी है।

पुलिस ने पीड़िता से जानकारी ले रही है। वहीं राया पुलिस ने इस मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। हालांकि अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। राया थाना प्रभारी उत्तम चन्द पटेल ने बताया कि युवती से रेप का मामला आया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। उच्चाधिकरियों के निर्देश के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट -संजय चौधरी 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More