बड़ी घोषणा, UPSSSC के इन पदों के लिए नहीं देना होगा PET का एग्जाम, पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जिन 29,932 पदों पर भर्ती कराने जा रहा है उसे लेकर एक बड़ी घोषणा की है. आयोग ने स्पष्ट कर दिया है की इनमें से कई ऐसे पद भी हैं, जिनके लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (प्रीलिम्नरी एलिजिबिलिटी टेस्ट) अनिवार्य नहीं है. यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है जिन्होंने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है |

UPSSSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित पदों के लिए भर्ती परीक्षा अनिवार्य नहीं है-

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग के 16 पद जिनके लिए परीक्षा सितम्बर में आयोजित की जाएगी |

जूनियर कंप्यूटर इंजिनीयर व फायरमैन के 1477 तथा सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन के 672 पद, जिनकी भर्ती परीक्षा अक्टूबर में होगी |

सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी के 904 तथा वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 655 पद, जिनकी भर्ती परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएंगी |

असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के 486 तथा सब-आर्किटेक्ट के 489 पद, जिनकी भर्ती परीक्षा जनवरी 2022 में होगी |

सम्मिलित तकनीकी सेवा के 486 पद जिनके लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन फरवरी में होगा |

सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं वीडीओ व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पद, जिनकी भर्ती परीक्षा का आयोजन मार्च 2022 में किया जाएगा |

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More