कर्ज व बीमारी से तंग बुजुर्ग ने की आत्महत्या, शीशम के पेड़ काटते छह लोग गिरफ्तार

बलरामपुर के थाना क्षेत्र रेहरा बाजार के नया नगर में दुकान करने वाले बुजुर्ग ने कर्ज व बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है | प्रभारी निरीक्षक थाना देहरादून बाजार प्रमोद कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि गोंडा जनपद के थाना खोड़ारे ग्राम चांदपुर निवासिनी कैलाश देवी ने जानकारी दी कि उनके पति हरिशचंद्र गुप्ता (60) ने कर्ज व बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी है |

हरीश चंद्र नया नगर बाजार में कई वर्षों से कबाड़ की दुकान करते थे| दुकानदारी के दौरान गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए जिससे उनके ऊपर काफी कर्ज हो गया नया नगर बाजार के दुकान में छत के कुंडे से हरिश्चंद्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है| पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन कराई जा रही है|

शीशम के पेड़ काटते छह को धर दबोचा 

बलरामपुर | हरे शीशम के पेड़? काटते हुए 6 लोगों को धर दबोचा है| सीओ ललिया ने मुखबिर की सूचना पर फोर्स के साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है लकड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉली को ललिया थाने में लाकर सीज करा दिया गया |

एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देशन व एएसपी अरविंद मिश्र के पर्यवेक्षण में सीओ ललिया ने एस आई कलाधर दुबे, हेड कांस्टेबल मनोज सिंह ,नरेंद्र मोर्य ,कांस्टेबल उपेंद्र सिंह व सत्य प्रताप सिंह के साथ सोमवार को देव नगर गांव में शेष नारायण पांडे के बाद में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा हरे शीशम रहे साथ निवासी सात बेटे के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया

हरैया थाना क्षेत्र के गम भरी निवासी सुरेंद्र नाथ शुक्ला महाराजगंज तराई थाना के पाटेश्वरी नगर कौवापुर निवासी थाना के बटेश्वर निवासी राम राम सूरत के रूप में अभियुक्तों पहचान किए गए सभी अभियुक्तों को लकड़ी का ट्रैक्टर ट्रॉली ललिया थाने में लाकर सीज करा दिया गया है|

संतोष कुमार बलरामपुर R.J.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More