कप्तानगंज नगर के विकास मे विरोधी उत्पन्न कर रहे बाधा, प्रधान संघ का चुनाव सपन्न
नगर के विकास मे विरोधी उत्पन्न कर रहे बाधा
कुशीनगर कप्तानगंज- नगर पंचायत के विकास कार्यो को प्रभावित करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा आये दिन हंगामा की स्थिति उत्पन्न किया जा रहा है । जिसमे कार्यालय के एक कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है इनकी वित्तिय अनिमियता को देखते हुए उनको निलंबित किया जाता है।
नगर पंचायत के कैम्प कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष आभा गुप्ता ने यह विचार प्रेस वार्ता के दौरान ब्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सरकार के मंशानुसार नगर के विकास कार्य व स्वच्छता अभियान में कुछ लोग बाधा उत्पन्न कर उनकी छवि धूमिल करने के लिए सफाई कर्मचारियों को उकसा कर आंदोलन करा रहे है।जिसके कारण नगर की सफाई ब्यवस्था ध्वस्त हो गयी है।
कार्यालय के एक कर्मचारी के अड़ियल कार्यशैली के कारण रात में पोलो पर लगाये गए लाइट को बदला नही जा रहा है जिससे नगर में अंधकार छाया हुआ जो बड़ी समस्या का कारण बन रहा है।
नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 69 क में प्रददत अधिकार का प्रयोग करते हुए नगर पंचायत के बरिष्ट लिपिक को निलंबित किया गया है ताकि नगर के विकास को गति दिया जाए।
इनपर आरोप है कि रिटायर कर्मचारी को बेतन का भुगतान करने,पेंशन में हेराफेरी करने,फर्जी भुगतान को लेकर दबाब बनाने, बिना अवलोकन के कैसबुक का आडिट कराने, कर्मचारियों को समय से मानदेय का भुगतान नही करने जैसे 14 विन्दुओ का आरोप लगाया गया।
प्रधान संघ का चुनाव सपन्न
कुशीनगर
खड्डा ब्लाक सभागार में रविवार को ग्रामप्रधानों ने बैठक कर प्रधान संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। प्रधानों ने सर्वसम्मति से संग्राम सिंह यादव को अध्यक्ष के रूप में चुनते हुए कार्यकारिणी का गठन किया।
विकास खण्ड खड्डा के 6 प्रधानों की मौजूदगी में हुई बैठक में ग्रामप्रधानों ने सर्वसम्मति के आधार पर बहोरछपरा के ग्रामप्रधान संग्राम सिंह यादव को अध्यक्ष, गणेश कुशवाहा, संजय राव, श्रीकिशुन, अमरेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष, ममता यादव व सुभाष गौतम को महामंत्री, सुरजीत सिंह, सत्तार अंसारी, तहजूद अली को मंत्री,
शिवकुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष, राजू मल्ल को संरक्षक तथा नागेंद्र गुप्ता को सह संरक्षक बनाया गया। नरसिंह पासवान को सूचना मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख जिलाजीत यादव, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष प्रद्दुम्मन तिवारी, फटकदौना प्रधान श्रवण कुशवाहा, एकडंगी प्रधान राजकुमार साहनी, प्रधान विशुनपुरा रामप्यारे कुशवाहा, प्रधान नौतार जंगल समेत तमाम ग्रामप्रधानगण मौजूद रहे।
RJ भगवन्त यादव कुशीनगर
Comments are closed.