मथुरा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, एक घायल दो की मौत

मथुरा : यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 114 के समीप शुक्रवार की शाम को करीब सात बजे अचानक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक महिला सहित दो की मौत हो गई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची महावन पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शुक्रवार को सुबह सुमित पुत्र रामकृपाल निवासी सकरौली एटा अपनी सगी बहन नीतू एवं किरन के साथ आगरा से एक शादी समारोह में सामिल होकर बाइक से टैमूर नगर दिल्ली वापस लौट रहे थे।

यमुना एक्सप्रेस के माइलस्टोन 114 के समीप शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे सुमित को अचानक बाइक पर झपकी लग गई। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सुमित (21) एवं नीतू (19) की मौके पर मौत हो गई। बड़ी बहन किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर महावन पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मृतकों को मोर्चरी भेजा गया है तथा घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।

संवाददाता- संजय चौधरी, मथुरा

also read- सपा सरकार में हुए कामो पर अपनी मोहर लगा रही भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More