समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक को पार्टी से किया निष्कासित

आर जे न्यूज़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद से विधायक हरिओम यादव को पार्टी से निकाल दिया है। विधायक हरिओम यादव पर सपा की बजाय भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार को वोट दिलवाने का आरोप है। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह अखिलेश यादव ने 11 जिलों के जिला अध्यक्षों को भी बर्खास्त कर दिया था। इन जिलों में सपा के उम्मीदवार नामांकन भी नहीं कर पाए थे।

फिरोजाबाद को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। वहां से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हर्षिता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। फिरोजाबाद जिला पंचायत में 30 सदस्य हैं। हर्षिता सिंह को 18 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस पर अखिलेश यादव ने कार्यवाही करते हुए सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव को पार्टी से निकाल दिया है। उन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को मदद देने का आरोप लगा है। पिछले सप्ताह शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया था।

यूपी के 11 जिलों में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नामांकन भी नहीं कर पाए थे। जिसके चलते भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध रूप से जीत गए थे। इस पर भी अखिलेश यादव ने नाराजगी जाहिर की थी और तत्काल प्रभाव से सभी 11 जिलों के अध्यक्षों को हटा दिया था। आपको बता दें कि शनिवार को संपन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी के खाते में केवल 5 जिले आए हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने धमाकेदार जीत हासिल करते हुए 66 जिलों में अध्यक्ष पदों पर कब्जा कर लिया है।

लखनऊ से ऐ ,के दुबे की रिपोर्ट 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More