यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 2021 : भाजपा ने लहराया परचम, सपा का रिकार्ड तोड़ते हुए 67 सीटों पर जमाया कब्जा

यूपी के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए वोटिंग पूरी होने के बाद अब परिणाम आने शुरू हो गए हैं। भाजपा को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। जिन जिलों में भाजपा के कम सदस्य थे, वहां भी निर्दलीयों की मदद से भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली है। 22 जिलों में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। 21 सीट भाजपा के खाते में है जबकि 1 सीट समाजवादी पार्टी के खाते में है। जानिए किस जिले में कौन जीता…

मथुरा में भाजपा के किशन चौधरी को 33 में से 22 वोट मिले हैं। उनके प्रतिद्धंदी रालोद के राजेंद्र सिकरवार को 11 मत मिले। मथुरा की 5 विधानसभाओं में से 4 पर भाजपा का कब्ज़ा है। जबकि भाजपा सांसद हेमा मालिनी हैं। यहां मंत्री श्रीकांत शर्मा और लक्ष्मीनारायण सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जिताने की जिम्मेदारी दी गयी है।

कुशीनगर में भाजपा की सावत्री देवी 46 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। सपा की रीता देवी को 15 वोट मिले।

सुलतानपुर में भाजपा की ऊषा सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष। ऊषा सिंह को 26 वाेट मिले। अर्चना सिंह को 17 और सपा कैंडीडेट को दो वोट मिले। कुल 45 सीट में भाजपा के खाते में 3 सीट आई थी। यहां सारा दारोमदार सबसे अधिक जीते 19 निर्दलीय उम्मीदवारों पर है।

औरैया में भाजपा प्रत्याशी कमल दोहरे ने 13 वोट हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष पर काबिज हुए। सपा प्रत्याशी को यहां 9 वोट मिले।

फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी अभय प्रताप सिंह को 46 में से 41 वोट मिले। सपा प्रत्याशी संगीत राज को मिले 5 वोट।

बागपत में रालोद की ममता किशोर चुनाव जीतीं। रालोद-सपा प्रत्याशी ममता किशोर को मिले 12 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी बबली को 7 वोट मिले। 1 वोट खारिज हुआ। बागपत में कुल 20 जिला पंचायत सदस्य हैं।

रायबरेली में बीजेपी की उम्मीवार रंजना चौधरी 30 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनने में सफल रही हैं। कांग्रेस की आरती सिंह को मिले 22 वोट।

लखीमपुर खीरी में भाजपा प्रत्याशी ने 7 मतों से सपा प्रत्याशी को किया परास्त। भाजपा प्रत्याशी ने 38 वोट प्राप्त किए वहीं सपा प्रत्याशी ने 31 मत प्राप्त किए, जबकि सपा के तीन मत इनवैलिड हो गए।

शामली में भाजपा की मधु गुर्जर ने सपा की अंजलि को हराया। भाजपा की मधु गुर्जर को 10 व सपा की अंजलि को मिले 9 वोट। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की मेहनत रंग लाई।

कानपुर देहात में भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले परिवार की निर्दलीय प्रत्याशी नीरज रानी 26 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। उन्होंने सपा के राम सिंह यादव को हराया। राम सिंह यादव को 5 वोट मिले।

जालौन में भाजपा प्रत्याशी डॉ. धनश्याम अनुरागी 18 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने। कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला सोनकर को 6 वोट मिले।

बदायू में भाजपा की वर्षा यादव 28 वोट पाकर 5 वोटों से जीतीं। सपा कैंडीडेट सुनीता शाक्य को 23 वोट मिले। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी है वर्षा यादव।

बाराबंकी में भाजपा की राजरानी राव 48 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। सपा की नेहा सिंह आनंद को 8 वोट मिले। एक वोट अवैध घोषित हुआ।

मिर्जापुर में भाजपा प्रत्याशी राजू कन्नौजिया को 36 मतों से विजयी घोषित किया गय। बीजेपी प्रत्याशी को कुल 40 मत मिले जबकि सपा प्रत्यासी आशा गौतम को सिर्फ 4 मत मिले।

बिजनौर में भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप 30 वोट लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने। सपा गठबंधन की चरनजीत कौर को 25 वोट मिले।

सीतापुर में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा सागर 56 वोट पाकर चुनाव जीते। सपा प्रत्याशी अनीता राजवंशी को 22 वोट मिले। सीतापुर में कुल 79 जिला पंचायत सदस्यों ने डाले वोट।

महराजगंज: भाजपा प्रत्याशी रवि कांत पटेल 47 वोट लेकर विजयी घोषित हुए। रविकांत को 38 और सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव को 9 मत मिले।

हाथरस में भाजपा की सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। उन्हें 13 वोट मिले। आरएलडी व सपा गठबंधन को 11 वोट मिले। 2 वोट से भाजपा की हुई जीत। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी हैं सीमा।

संतकबीरनगर में सपा के बलिराम यादव 18 वोट लेकर ज़िला पंचायत अध्यक्ष बने। उन्होंने BJP के उम्मीदवार कृष्णा चौरसिया को हराया। BJP के उम्मीदवार कृष्णा को 12 वोट मिले।

हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी जयंती राजपूत 11 वोट लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुई। भाजपा प्रत्याशी जयंती राजपूत ने निषाद पार्टी के प्रत्याशी दुष्यन्त सिंह राजपूत को 6 वोटों से हराया। जयंती राजपूत दोबारा बनी हमीरपुर की ज़िला पंचायत अध्यक्ष।

ग़ाज़ीपुर में भाजपा की सपना सिंह को 47 वोट पाकर चुनाव जीतीं। सपा की कुसुमलता यादव को 20 वोट मिले। पिछले दो दशक से ज्यादा समय से इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था।
हरदोई में भाजपा उम्मीदवार प्रेमावती ने 65 वोट हासिल कर विजय हासिल की। समाजवादी पार्टी की मुन्नी देवी गौतम को 59 मतों से हराया। सपा को सिर्फ 6 मत मिले।

देवरिया में बीजेपी प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी 42 वोट लेकर चुनाव जीते। यहां सपा कैंडीडेट को 11 वोट मिले। 3 वोट खारिज हो गए।

प्रतापगढ़ में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल की प्रत्याशी माधुरी पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। माधुरी पटेल को 40 वोट मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह को सिर्फ 3 वोट मिले। सपा प्रत्याशी को मिले 6 वोट मिले जबकि 2 वोट खारिज हो गए।

मैनपुरी में भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अर्चना भदौरिया 18 वोट लेकर चुनाव जीतीं। सपा के उम्मीदवार मनोज यादव को 11 वोट मिले।

कौशांबी में भाजपा की कल्पना सोनकर विजयी हुईं। कल्पना को 13, विजमा को 11 वोट मिले। 1 वोट खारिज हो गया।

बलिया में सपा प्रत्याशी आनन्द चौधरी 33 मत प्राप्त कर विजयी हुए। भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया यादव को यहां 24 वोट मिले। एक वोट खारिज हो गया। आनंद चौधरी पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के बेटे हैं।

फ़िरोज़ाबाद में भाजपा की हर्षिता सिंह 18 वोट पाकर विजयी घोषित हुईं। सपा प्रत्याशी रुचि यादव को 12 वोट मिले। 3 वोट निरस्त हुए।

अमेठी में भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रहरि 31 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने। उन्होंने सपा प्रत्याशी एवं गौरीगंज से सपा विधायक राकेश सिंह की पत्नी शीलम सिंह को करारी शिकस्त दी। वहीं दिलचस्प बात ये है़ कि राजेश की पत्नी चंद्रमा देवी मौजूदा वक्त में अमेठी नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। 36 में से 31 वोट राजेश अग्रहरि को मिले। वहीं सपा की शीलम सिंह को अपनी पार्टी के भी पूरे वोट नही मिले उन्हें महज 4 वोटों से संतोष करना पड़ा।

चंदौली में भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ शर्मा 30 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने। सपा प्रत्याशी तेज़ नारायण यादव को 5 वोट मिले।

महोबा में भाजपा के जेपी अनुरागी ने 10 वोट हासिल कर जीत की दर्ज। सपा प्रत्याशी मृत्युंजय को यहां 4 वोट मिले।

प्रयागराज में भाजपा के डॉ. वीके सिंह 51 वोट लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। सपा प्रत्याशी को यहां 33 वोट मिले।

सिद्धार्थनगर में भाजपा की शीतल सिंह 40 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद का चुनाव जीतीं। सपा प्रत्याशी पूजा यादव को सिर्फ 5 वोट मिले।

कासगंज में भाजपा की रत्नेश कश्यप ने सपा के समर्थ यादव को हराया। भाजपा की रत्नेश कश्यप को 14 वोट मिले। सपा के समर्थ यादव को 9 वोट मिले।

संभल में भाजपा की अनामिका यादव जीतीं। अनामिका को 22 वोट मिले। सपा की प्रिया उर्फ प्रीति यादव को 13 वोट मिले।

जौनपुर में बाहुबली सांसद रहे धनन्जय सिंह की पत्नी श्रीकला जीती हैं। उन्हें 43 वोट मिले हैं। बीजेपी के बागी नीलम सिंह को 28 मत मिले। तीसरे नम्बर पर सपा की निशी यादव को मात्र 12 वोट प्राप्त हुए। बीजेपी अपनादल गठबंधन के खाते में एक भी मत नही मिला ।

बरेली में भाजपा दावेदार रश्मि पटेल 40 वोट लेकर विजय घोषित हुईं। सपा की विनीता गंगवार को 19 वोट मिले। 1 वोट खारिज हुआ।

मुजफ्फर नगर में भाजपा समर्थित डॉ वीरपाल निर्वाल जीते। उन्हें 30 वोट मिले। भारतीय किसन यूनियन के सत्येंद्र बालियान को 3 वोट मिले।

अयोध्या में भाजपा की प्रत्याशी रोली सिंह को 30 वोट मिले। जबकि सपा को केवल 10 वोट ही मिल पाए। सपा के सदस्यों ने यहां क्रॉस वोटिंग की।

कानपुर में भाजपा प्रत्याशी स्वप्निल वरुण स्वप्निल वरुण चुनाव जीतीं। उन्हें 25 वोट मिले। सपा के राजू दिवाकर को 5 वोट मिले। 2 वोट खारिज हुए।

सोनभद्र से भाजपा-अपनादल की राधिका पटेल 31 में से 19 वोट पाकर विजय हुईं। सपा के जयप्रकाश पांडेय को 12 वोट मिले।

अंबेडकर नगर भाजपा के श्याम सुंदर वर्मा विजयी हुए।

बस्ती– भाजपा के संजय चौधरी
आजमगढ़- सपा के विजय यादव
हापुड़- भाजपा की रेखा नागर
भदोही– भाजपा समर्थित निर्दलीय अनिरुद्ध त्रिपाठी जीते
लखनऊ– भाजपा से आरती रावत जीतीं।
उन्नाव– भाजपा की शकुन सिंह ने भाजपा के बागी अरुण सिंह को हराया।
कन्नौज– भाजपा की प्रिया शाक्या जीतीं
फर्रूखाबाद– भाजपा की माेनिका यादव यहां विजयी हुईं। सपा के सुबोध यादव से उनका मुकाबला था।
अलीगढ़- भाजपा की विजय सिंह
एटा– सपा की रेखा यादव जीतीं।
कासगंज– भाजपा समर्थित रत्नेश कश्यप
रामपुर- भाजपा के ख्यालीराम लोधी

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More