मेरठ : छेड़खानी से परेशान युवती ने जहर खा की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 17 साल की लड़की ने शुक्रवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों का आरोप है कि लड़की गांव निवासी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। लेकिन वह इससे इंकार कर रहा था। इसी साल फरवरी माह में लड़की ने अपने प्रेमी समेत तीन पर छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। जब मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुए तो लड़की ने प्रेमी पर दुष्कर्म आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। वहीं आरोपियों के हौसले बढ़ते जा रहे थे। पूरे मामले में लड़की की मां की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ परीक्षितगढ़ थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।

1 साल पहले शुरू हुई थी गांव के युवक से दोस्ती

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की 17 साल की बेटी अपनी बहन और मां के साथ गांव में रहती थी। पिता की मौत हो चुकी है। 1 साल पहले लड़की की दोस्ती गांव निवासी शादाब से हुई। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती चली गई और लड़की ने शादी करने के लिए कहा। लेकिन प्रेमी शादाब शादी से इंकार करता रहा।

16 फरवरी को शादाब व उसके भाई पर छेड़छाड़ की FIR

लड़की और उसके प्रेमी शादाब के बीच इसी साल फरवरी माह में विवाद शुरू हो गया। लड़की और उसकी मां ने परीक्षितगढ़ थाने में 16 फरवरी 2021 को एक एफआईआर दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि शादाब उसका भाई मुनव्वर और इन दोनों के चाचा का लड़का गुलशेर छेड़छाड़ करते हैं। और घर में घुसकर परेशान करते हैं। जिसके बाद पुलिस ने तीनों पर एफआईआर दर्ज कर ली। लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की तह तक जाने की कोशिश की तो सच्चाई सामने आई।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More