ऑवला :BJP जिला अध्यक्ष वीरसिंह पाल ने किया बी टी सी सदस्यों का स्वागत

ऑवला (बरेली)आज ऑवला के  सर गंगाराम सरस्वती ज्ञानपीठ विद्यालयआंवला में आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर  बी डीसी सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 80 बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। सम्मान समारोह के दौरान आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष  वीर सिंह पाल, आंवला भाजपा सांसद  धर्मेंद्र कश्यप की सुपुत्री कीर्ति कश्यप , आंवला नगर के चेयरमैन संजीव सक्सेना , जिला महामंत्री रामनिवास मौर्या , द्वारा बीडीसी सदस्यों को माला एवं शॉल भेंट करके सम्मानित किया गया।

हरदोई : प्रशासन द्वारा भरपेट भोजन न मिलने से परेशान माँ ने अपनी दो साल की जिंदा बच्ची को दफनाने का किया प्रयास

कार्यक्रम में डॉ इंद्रपाल सिंह , पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रज राम मौर्या , पूर्व मंडल अध्यक्ष राम फूल सिंह जी चौहान, सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉक प्रमुख के संभावित प्रत्याशी आरती यादव पत्नी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश यादव को अपना वोट देकर विजय बनाने का समर्थन किया।

कार्यक्रम का संचालन आंवला मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मौर्या ने किया। इस अवसर पर शांति स्वरूप साहू, उमेश यादव, विनय यादव सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । कार्यक्रम के दौरान कई ग्राम पंचायतों के प्रधान भी मौजूद रहे। जिनको माला एवं शॉल भेंट करके सम्मानित किया गया।

Barely Abla Neraj Yadav R.J.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More