उत्तर प्रदेश : अनियंत्रित कार बाइक से टकराकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबने से 6 लोगों की हुई मौत

आर जे न्यूज़

बलरामपुर थाना क्षेत्र के शिवा नगर चयपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार कार बाइक से टकराकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। यह लोग देवी पाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर दर्शन के लिए जा रहे थे।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गोंडा से देवीपाटन शक्तिपीठ जा रही तेज रफ्तार कार शिवा नगर चयपुरवा गांव के पास बाइक सवार के टकराकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार छह लोगों को बाहर निकाला। यह सभी लोग डूबने की वजह से बेहोश थे।

एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा गया। परीक्षण के उपरांत डॉक्टर ने सभी लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान उसी गांव के इन्द्रसेन सिंह ने की है। मृतकों में शत्रुघ्न सिंह 52 वर्ष, कृष्ण कुमार सिंह 45 वर्ष, स्नेह लता 44 वर्ष, तनु 15 वर्ष, मिली 14 वर्ष  तथा उत्कर्ष 12 वर्ष शामिल हैं।

घायल बाइक सवार लाले उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रानी जोत थाना महाराजगंज तराई को इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है |

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More