मैनपुरी में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराते हुए पलटी, हादसे में 3 की मौत

आर जे न्यूज़

मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हादसा घटित हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवार मैनपुरी जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

बताया गया है कि जनपद हरदोई के गांव लोनार निवासी जुगराज सिंह की पुत्री सन्नो की शादी 24 मई को मैनपुरी के थाना कुर्रा के गांव दादपुर चित्तरपुर निवासी धर्मराज के पुत्र विकास चौहान के साथ हुई थी। शुक्रवार को जुगराज अपनी पुत्री की चौथी चलाने के लिए अर्टिका कार से दादपुर जा रहे थे। जैसे ही कार बेवर कुसमरा मार्ग पर खूजा मोड़ के आगे पहुंची, अचानक कार का टायर फट गया। अनियंत्रित कार पेड़ से टकराते हुए पलट गई।

कार में सवार जुगराज सिंह पुत्र जयपाल सिंह, दिगंबर सिंह पुत्र वीरबहादुर सिंह, अमरपाल पुत्र जदुनाथ निवासी बसलिया जनपद पाली, प्रतीक्षा पुत्री वीरबहादुर पत्नी पवन सिंह चौहान निवासी सिकन्दरपुर थाना कुर्रा, सुरजीत पुत्र जुगराज, बॉबी पुत्र पवन सिंह, आलोक पुत्र पिंकू, पवन सिंह चौहान पुत्र अहिवरन सिंह, छोटू पुत्र जुगराज, आकाश पुत्र पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल बेवर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने आलोक, पवन सिंह चौहान और छोटू को मृत घोषित कर दिया। शेष गंभीर रूप से घायल कार सवारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक कार से कूदकर भाग गया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More