खुटार/शाहजहांपुर | जनपद के खुटार थाना क्षेत्र के गांव लौहंगापुर जंगल के बीच हाइवे के किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उसकी जामा तलाशी ली, तो उसकी पर्स से एक पर्ची बरामद हुई। जिसमें कुछ फोन नंबर लिखे हुए थे।
जब पुलिस ने उन नंबरों पर संपर्क किया, तो पता लगा कि उसका नाम जसविंदर सिंह (60) निवासी चोरगलिया हल्द्वानी उत्तराखंड का रहने वाला है। उसके हाथ से खून निकल रहा था और उसके सिर व कमर में चोट के निशान थे। अंदाजा लगाया जा रहा है किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Comments are closed.