अशासकीय संस्था एनजीओ या किसी भी संगठन का मजाक मत बनाए – प्रहलाद गौतम

आर जे न्यूज़

अंबेडकरनगर | कुछ लोग राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य स्तर पर अशासकीय संस्था एनजीओ बना लेते हैं उनको मेरा सलाह है, कोई भी संगठन सबसे पहले मंडल /जिला स्तर पर बनाईये जिले के सभी तहसील और ब्लॉक मे संगठन खड़ा किजिये | उसके बाद प्रदेश स्तर पर संगठन बनाईये और जिस प्रदेश से संगठन बना रहे हैं उस प्रदेश के सभी जिलों पर संगठन खड़ा किजिये |जब एक प्रदेश और उसके जिलों मे संगठन संचालित हो जाय तब उसके बात राष्ट्रीय स्तर पर संगठन बनाईये |और कई राज्यों मे संगठन खड़ा किजिये |

मैं अक्सर देखता हूँ कि कुछ लोग सीधे राष्ट्रीय स्तर पर संगठन बना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री बन जाते हैं | उनका किसी राज्य मे संगठन संचालित नहीं रहता है यहाँ तक कि उनके अपने ही प्रदेश के सभी जिलों मे कोई संगठन नहीं होता है | इसी तरह से प्रदेश स्तरीय संगठन बनाकर बनाकर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री बन जाते हैं उनका अपने जिले के अलावा किसी जिलों में संगठन संचालित नहीं रहता है | यही हाल कुछ पत्रकार एवं मीडिया संगठनों का भी है | इस कोई एनजीओ या संगठन बनाना पदाधिकारी बनना, पद बाटना बड़ी बात नहीं है सही तरीके से काम भी होना चाहिए |

अंबेडकरनगर से अनीता देवी की रिपोर्ट 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More