राजस्थान: कोरोना संक्रमित युवा क्रिकेट खिलाड़ी विवेक यादव का निधन

आर जे न्यूज़- 

राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ी विवेक यादव का कोरोना से निधन हो गया। वह 36 साल के थे। पूर्व लेग स्पिनर और रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य रहे विवेक यादव के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक यादव को कैंसर था। वे जयपुर के एक अस्पताल में कीमोथैरेपी के लिए गए थे। इसी दौरान वह परीक्षण में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। बुधवार को उनका निधन हो गया।

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर दी जानकारी:-
देश के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर विवेक यादव के निधन की सूचना दी। उन्होंने ट्वीट किया ‘राजस्थान के रणजी खिलाड़ी और करीबी मित्र विवेक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति थे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं’।

ऐसा रहा यादव का करियर:-
विवेक यादव ने 18 प्रथम श्रेणी मैच में 57 विकेट हासिल किए थे। वह 2010-11 में रणजी ट्रॉफी फाइनल खेले। यह उनका घरेलू क्रिकेट करियर का सबसे अहम मैच था। विवेक ने अपना अंतिम मैच 30 साल की उम्र पूरी होने से पहले खेला।

Also read-यमुना नदी में फिर बहकर आने लगे अज्ञात शव, कोरोना के चलते इलाके में दहशत

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More