शाहजहांपुर में शुरुआती रुझान में भाजपा पिछड़ी, निर्दलीय व सपा समर्थित प्रत्याशियों ने दर्ज कराई उपस्थिति

आर जे न्यूज़-

कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को शाहजहांपुर में पंचायत चुनाव की मतगणना हुई। जहां पूरे देश की नजर चार राज्यों के चुनाव नतीजों पर लगी थी, वहीं प्रदेश के लोगों जिले के लोगों में पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर उत्सुकता थी। इसमें भी सबसे ज्यादा इंतजार जिला पंचायत सदस्य पदों के नतीजों को लेकर था। रविवार को लगभग सभी ब्लाकों में निर्धारित समय से देर से मतगणना शुरू हुई। जिला पंचायत सदस्य के रूझान दोपहर बाद आना शुरू हुए।

देर शाम तक जो स्थिति थी, उसमें अधिकांश सीटों पर भाजपा पिछड़ती नजर आई। सपा व निर्दलीय प्रत्याशियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई तो बसपा के प्रत्याशी भी टक्कर देते नजर आए। हालांकि मतों की गिनती का काम जारी था। नतीजे देर रात आने की संभावना है। इस बार चारों प्रमुख राजनीतिक दल खुले रूप से मैदान में थे। भाजपा ने अपने घोषित प्रत्याशी उतारे तो वहीं सपा, कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों को समर्थन दिया था।

खुटार के वार्ड प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद की अनुज वधू राधिका प्रसाद प्रतिद्वंदी प्रत्याशी पूजा मिश्रा, पूर्व शिक्षक विधायक संजय मिश्र की पत्नी रानी मिश्रा अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से पीछे चल रही थीं। भावलखेड़ा प्रथम से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव की पत्नी ममता प्रतिद्वंदी प्रत्याशी मंजू सिंह से आगे थीं।

रोजा : भावलखेड़ा प्रथम से भाजपा की ममता यादव मंजू सिंह से आगे थीं। वार्ड दो में निर्दलीय हरिशंकर वर्मा निर्दलीय मनोज वर्मा से आगे चल रहे थे। यहां प्रमुख दलों के प्रत्याशी पीछे थे। वार्ड संख्या तीन से भाजपा की मनोरमा सिंह सपा समर्थित शिव कुमार से आगे थीं। वार्ड चार में भाजपा की रंजना सिंह सपा समर्थित अम्बिका तिवारी से आगे थीं। वार्ड संख्या पांच से भाजपा की मालती देवी बसपा समर्थित आराधना मिश्रा से आगे चल रही थीं।

खुटार जिला पंचायत के प्रथम वार्ड से भाजपा प्रत्याशी पूजा मिश्रा प्रतिद्वंदी राधिका प्रसाद से 1292 वोट से आगे थीं। खुटार द्वितीय से निर्दलीय प्रत्याशी आनंद पटेल बसपा समर्थित रियाजुद्दीन गाजी से आगे थे।

बंडा वार्ड एक से निर्दलीय दलजीत कौर निर्दलीय अंजना भारती से आगे चल रही थीं। वार्ड नंबर दो से बसपा समर्थित अभिषेक सिंह निर्दलीय रामरतन वर्मा से आगे थे। वार्ड नंबर तीन में निर्दलीय पवन सिंह भाजपा के राजेश यादव से आगे चल रहे थे। वार्ड नंबर 4 से बसपा समर्थित रेखा सिंह निर्दलीय हरिराम से आगे चल रहे थे।

दो प्रत्याशियों ने भाजपा,सपा व कांग्रेस को किया पीछे:-

निगोही वार्ड एक से जिला पंचायत की निर्दलीय प्रत्याशी रानी सिंह अपने भाजपा के वीरेंद्र पाल से आगे चल रही थीं। वार्ड दो से महान दल की प्रत्याशी मायारानी राजीव वर्मा से आगे थीं। वार्ड तीन में सपा समर्थित कृष्णपाल निर्दलीय प्रत्याशी प्रिया से आगे थे।

जलालाबाद वार्ड नंबर एक से सपा समर्थित प्रत्याशी वीनू सिंह निर्दलीय वीरेंद्र सिंह से 100 वोट से आगे थीं। वार्ड दो भाजपा अनीता वर्मा कृति सिंह व शिवानी मिश्रावार्ड नंबर तीन से निर्दलीय ओमेंद्र सिंह निर्दलीय अनिल वर्मा से आगे थे। वार्ड चार में निर्दलीय अरुण प्रताप भाजपा के शिवराम कुश्वाहा से दो सो वोट से आगे थे
ांट वार्ड नंबर एक से बसपा समर्थित चंद्रकेतु मौर्य निर्दलीय कलामुद्दीन से आगे थे। वहीं वार्ड दो से सपा के नीरज मिश्र राकेश मिश्र से आगे चल रहे थे। वार्ड तीन में सपा समर्थित पुष्पा यादव पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह की पत्नी भाजपा प्रत्याशी सुरक्षा सिंह से आगे चल रही थीं।

सिंधौली सिंधौली द्वितीय वार्ड से भाजपा की रीना देवी सपा समर्थित आभा यादव से आगे चल रही थीं। सिंधौली तृतीय से भाजपा के सुरेंद्र पाल सपा के अजय से आगे थे

जैतीपुर वार्ड प्रथम सपा समर्थित संतोष यादव भाजपा की गुड्डी देवी से, वार्ड द्वितीय से निर्दलीय अभिषेक प्रताप सिंह भाजपा के सुनील सिंह से आगे थे। वार्ड तृतीय से सपा समर्थित से दफेदार सिंह भाजपा के विकास सिंह से आगे चल रहे थे।

शाहजहांपुर से जितेंद्र कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More