शाहजहांपुर में गन्ने के खेत में पानी लगाने गए ग्रामीण की हत्या, सिर पर किसी धारदार हथियार से किया गया प्रहार

आर जे न्यूज़-

गन्ने के खेत में पानी लगाने गए ग्रामीण की हत्या कर दी गई। शव गांव के बाहर चकरोड किनारे पड़ा मिला। पुलिस आशंका जता रही है कि हत्या ग्ररमीएर के किसी करीबी ने की है।शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के सहेली गांव निवासी रामशरण उर्फ बबलू आज गन्ने की पेडी में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकले थे।

सुबह शौच को खेत पर गए ग्रामीणों ने चकरोड किनारे रामशरण का शव पड़ा देख उनके स्वजन को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो सिर में किसी धारदार हथियार से प्रहार के निशान मिले। इसके अलावा गले पर भी चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक की पत्नी गुड्डी देवी व अन्य स्वजन से पूछताछ की लेकिन वह किसी से रंजिश होने से इन्कार कर रहे है। पुलिस को घटना स्थल से कुछ देरी पर खून से सना एक डंडा भी पड़ा मिला।

आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे रामशरण के किसी करीबी का हाथ है।प्रभारी निरीक्षक सिंधौली जग नारायण पांडेय ने बताया कि स्वजन ने अभी अज्ञात में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। हत्यारे को पकड़ने के लिए हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

जितेंद्र कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More