पंचायती चुनाव में दो पक्षों के बीच गोली चलने से 3 घायल 33 को हिरासत में लिया

मथुरा जनपद के बरसाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत म्हारा गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद की महिला प्रत्याशियों के समर्थकाें के बीच फर्जी मतदान को लेकर कहा सुनी हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को पोलिंग बूथ से भगा दिया। बाद में इन दोनों में गांव में जाकर गोली चल गई।

इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी मथुरा डॉ. गौरव ग्रोवर और जिलाधिकारी मथुरा नवनीत सिंह चहल मौके पर पहुंच गए। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है।

सड़क हादसे में घायल को नहीं मिली ऑक्सीजन, तोड़ा दम

मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। एक हादसा बल्लभगढ़ में हुआ, जबकि दूसरा हादसा थाना हाईवे के सोमनाथ मैरिज होम के पास हुआ। दोनों का इलाज हाईवे थाना क्षेत्र में चल रहा था। यहां दोनों ने दम तोड़ दिया तो पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।

थाना हाईवे की नटवर नगर कॉलोनी निवासी सत्यपाल सिंह (42) पुत्र लीलाधर बल्लभगढ़ में प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। 20 अप्रैल को अज्ञात वाहन की टक्कर से सत्यपाल घायल हो गया। परिजन उसे मथुरा के सिटी हॉस्पिटल में ले आए। यहां पर बुधवार की सुबह 9:30 बजे दम तोड़ दिया। हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

Report *【संजय चौधरी मथुरा】*

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More