बदमाश को पकड़ने गई पुलिस ने लुटवा दी अपनी एके 4, एसएसपी ने किया सस्पेंड

नानकमत्ता। उत्तराखंड पुलिस नानकमत्ता के इनामी अपराधी जसवंत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र सलस राय उर्फ छीला सिंह निवासी राधपुरी थाना हजारा जनपद पीलीभीत यूपी को पकड़ने जनपद पीलीभीत गई हुई थी। थाना नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा उच्चाधिकारियों की अनुमति प्राप्त किये बिना दबिश दी गई तथा इसी दौरान थाना नानकमत्ता से दबिश हेतु ले जायी गयी राईफल एके-47 को उक्त इनामी अपराधी द्वारा छीन लिया गया।

यह भी पढ़ें- कोरोना का असर, 30 अप्रैल तक उत्तराखंड हाईकोर्ट बंद

पुलिस टीम द्वारा अपने कार्य में घोर लापरवाही बरती गई जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने तत्काल पीलीभीत दबिश देने गई उक्त पुलिस टीम के सदस्य उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, कॉस्टेबल वीरेन्द्र बोरा, प्रकाश सिंह, हरेन्द्र थापा व नवनीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उत्तराखंड से एजाज की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More