संगीता सेंगर का टिकट भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने दावेदारी की रद्द

निर्वमान जिला पंचायत अध्यक्ष व सजा याफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर का भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने चार दिन पहले घोषित किया गया टिकट रविवार को रद्द कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला संगठन से से तीन सदस्यों का पैनल बना कर मांगा गया है। उसके बाद फतेहपुर चौरासी तृतीय से भाजपा का नया उम्मीदवार घोषित किया जायेगा।

माना जहां रहा है कि दुष्कर्म मामले में आजीवन सजा काट रहे कुलदीप की पत्नी को इसी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। जागरण ने भी दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे कुलदीप की पत्नी को टिकट दिये जाने और पीड़िता ने उठाया भाजपा संगठन पर सवाल। जैसी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी के बाद भाजपा नेतृत्व ने टिकट वापस लेने का फैसला लिया है।

24 घंटों में रिकॉर्ड, करीब 1.69 लाख नए कोरोना मरीज आये सामने, 900 से ज्यादा मौतें

(सम्वाददाता सूर्यकान्त द्विवेदी)

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More