एल.पी. सी. पी. एस. में इंटरनेशनल कान्फ्रेंस

आर जे न्यूज़-

लखीमपुर खीरी |  लखनऊ गोमती नगर स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में ‘महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास’ विषय पर एक दिवसीय इंटरनेशनल कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें भारत में रह रहे इंडोनेशिया के रिसर्च स्कॉलर अक्सेंद्रो मेक्सीमिलियन, यमन के अब्दुलअज़ीज़ अहमद , रूस की एलेना स्टोयाकिना, डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की अंग्रेजी विभाग की डॉ. अलका सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो-वीसी डॉ. ऐ के सेनगुप्ता, शिक्षाविद डॉ. एस पी सिंह, एल पी एस डायरेक्टर नेहा सिंह, गरिमा सिंह, हर्षित सिंह, एल पी सी पी एस के डीन डॉ. एल एस अवस्थी, डॉ. एम एल गुप्ता व डॉ. मानव सिंह ने महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास पर अपने विचार व्यक्त किये |

इसके अतिरिक्त मुंबई के सेन्ट जेबियर कॉलेज से डॉ. अवकाश जाधव व नाइजीरिया से डॉ. अफ्यौर ओ. एम. आइतो ने ऑनलाइन व्याख्यान दिया | कान्फ्रेंस में इस बात कि पुष्टि की गयी कि महिलाएं समाज की वास्तविक सामर्थ्य हैं | सामाजिक विकास में उनकी बराबर की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिये | महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास एक प्रगतिशील समाज की आवश्यकता है |

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More