पटना में एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना बीते सात मार्च की है लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर आरोपी छात्रा के घर पर आ धमका था और लड़की को अपना मुंह ना खोलने की धमकी दे रहा था।
लड़की ने बताया कि आरोपी ने बंदूक की गोली के बल पर अपने साथियों के साथ उसका अपहरण किया और उसे बंदी कर रखा। यही नहीं, छात्रा ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म भी किया और इसका वीडियो भी बनाया। बच्ची का कहना है कि आरोपित इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है।
इसके अलावा किसी को इस घटना के बारे में जानकारी देने या मुंह खोलने पर लड़की और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। लड़की का कहना है कि आरोपित ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भी भरा। आरोपी का नाम उज्जवकांत है और वो अपराधी प्रवृत्ति का है।…
इसे भी पढे …. अगली खबर
Comments are closed.