उत्तराखंड में अब होंगे 2 के बजाय 3 मंडल (कमिश्नरी), नई नगर पंचायतों की स्थापना के लिए जारी की 1-1 करोड़ की धनराशि

आर जे न्यूज़-

गैरसैंण। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैंण को राज्य का तीसरा मंडल (कमिश्नरी) बनाने की घोषणा की है। जिसमें गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के दो-दो जनपदों को शामिल किया जाएगा। माना जा रहा है कि नया मंडल बनने से राज्य में विकास के नए द्वार खुलेंगे।

बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य में विकास के नए द्वार खोलने के लिए एक और मंडल (कमिश्नरी) बनाने की घोषणा की है। जिसमें गढ़वाल मंडल के चमोली व कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को शामिल किया जाएगा। जिसके बाद अब राज्य में कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के बाद गैरसैंण मंडल भी बन जाएगा।

बताते चलें कि अभी तक गढ़वाल मंडल में सात जनपद व कुमाऊं मंडल में 6 जनपद शामिल किए गए थे। गैरसैंण के नए मंडल बनने के बाद से गढ़वाल मंडल में 5 जनपद, कुमाऊं मंडल में चार जनपद व गैरसैंण मंडल में 4 जनपद रह जाएंगे।

सरकार का मानना है कि नया मंडल बनने से राज्य के विकास में तेजी आएगी। इसके अलावा उन्होंने भराड़ीसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए एक माह में टाउन प्लानर की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिए।इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नई बनाई गयीं नगर पंचायतों की स्थापना के लिए भी 1-1 करोड़ रुपये की धनराशि देने की घोषणा की है।

ऐजाज हुसैन
ब्यूरो चीफ उत्तराखंड

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More