धान लादने गए श्रमिक की सदिग्ध परिस्थितियों मे मौत, हत्या की आशंका

February 27, 2021

सोनभद्र : घोरावल थाना क्षेत्र के महाव गांव साथियों संग धान लादने गए श्रमिक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह शव लेकर साथी अपने गांव चले आए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग की है।

राजौहा गांव निवासी अशोक अग्रहरी ने घोरावल थाना क्षेत्र के मोहाव निवासी शिवबहादुर सिंह का धान खरीदा था। धान को लादने के लिए गुरुवार को पिकअप पर आधा दर्जन श्रमिकों को भेज था। साथियों के साथ महमदपुर गांव निवासी नारायन का पुत्र 35 वर्षीय पिंटू भी गया था।

शाम को सभी ने खाना बनाया और खाने के बाद सो गए। सुबह किसान के दरवाजे पर पिंटू मृत अवस्था में पड़ा मिला। मजदूर को मृत पड़ा देख साथियों के होश उड़ गए। मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई? इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी। साथ गए अन्य साथी शव लेकर गांव चले आए। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घोरावल में मृतक की साथियों संग नोकझोंक भी हुयी थी। फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है।

धीरज कुमार श्रीवास्तव संवाददाता राष्ट्रीय जजमेंट सोनभद्र

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More