महंगाई व काले कानून के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

आर जे न्यूज़-

सुल्तानपुर कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर शहर की सड़कों पर पदयात्रा निकाल बढ़ती महंगाई काले कानून के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सुपर मार्केट स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय से 5 किलोमीटर की पदयात्रा निकाल शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस जिला कांग्रेस कमेटी पहुंचकर पदयात्रा खत्म की।

आपको बताते चलें कि डीजल पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में निरंतर बढ़ोतरी के खिलाफ अथवा किसान विरोधी काले कानून के संदर्भ में पद यात्रा निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि देश में डीजल पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है तथा केंद्र सरकार द्वारा पारित की सिविल जो किसान विरोधी है इसका विरोध निरंतर किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा |

जब तक केंद्र सरकार डीजल व पेट्रोल के बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लेती एवं किसान विरोधी काले कानून खत्म नहीं कर देती तब तक हम कांग्रेसियों का हुजूम इसी तरह शहर की सड़कों पर दिखाई देगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मकसूद आलम संगठन सृजन के मुखिया अनीश खान जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस वरुण मिश्र बल्दीराय ब्लाक अध्यक्ष इमरान (मोनू) जिला सचिव अरविंद सिंह तिलोकचंदी जिला महासचिव हाजी मो जमा खां पूर्व यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष मो मुबीन जिला सचिव कालीसहाय सिंह जिला सचिव अतिउल्ला अंसारी दयाशंकर दुबे दिनेश कुमार मिश्र रजनीश दुबे समेत हजारों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

मुकेश दुबे की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More