युवती को लेकर तीन राज्यों में छिपता रहा लव जिहाद का आरोपी सलमान

आर जे न्यूज़-

आगरा में शाहगंज क्षेत्र से अगवा की गई युवती को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। आरोपी सलमान भी पकड़ा गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। वहीं युवती के बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल कराया। वहां से युवती को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शाहगंज क्षेत्र निवासी युवती 27 जनवरी की रात को अगवा की गई थी। युवती के पिता ने सोरों कटरा निवासी सलमान कुरैशी के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सोरों कटरा और रूई की मंडी बाजार में हंगामा किया था। धरना प्रदर्शन किया था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने लोगों को समझाया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगी थीं। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सलमान युवती के साथ आईएसबीटी पर आ रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। सलमान को एक बस से उतरते ही पकड़ लिया गया।

उसके साथ मौजूद युवती भी बरामद कर ली गई। दोनों को थाना पर लाकर पूछताछ की गई। वह युवती को कहीं और ले जाने की तैयारी कर रहा था।सलमान को कोर्ट में पेश किया गया। रात तकरीबन नौ बजे कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं युवती के बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल कराया गया। युवती को अब आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। अभी उसके मेडिकल की प्रकिया पूरी कराई जाएगी। सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव के मुताबिक, पूछताछ में युवती ने बताया कि सलमान उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। उसे रिश्तेदार और परिचितों के यहां पर बंधक बनाकर रखा गया था। अगवा करने के बाद वह प्रयागराज लेकर गया। वहां से नोएडा ले आया। इसके बाद दिल्ली ले गया। गुजरात और महाराष्ट्र भी लेकर गया था। उसके दोस्त और परिचित मदद कर रहे थे। उधर, सलमान से पहले पुलिस ने आलमगंज निवासी उसके जीजा मुईन, दोस्त इमरान उर्फ अयान सहित तीन आरोपियों को जेल भेजा था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More